MADHYAPRADESH

जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना की बढ़त कायम, 12 हजार वोट से आगे

जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना की बढ़त कायम, 12 हजार वोट से आगे

LIVE Jobat By MP Election Result Updates: आलीराजपुर। जोबट विधानसभा उप चुनाव का परिणाम मंगलवार को सामने आएगा। इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि जोबट विधानसभा का ताज किसके सिर सजेगा। शासकीय महाविद्यालय आलीराजपुर में मतगणना की आरंभ हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की गई। अब तक भाजपा की उम्‍मीदवार सुलोचना पटेल आगे चल रही है।

17वें चरण के बाद सुलोचना रावत भाजपा 39887 को और महेश पटेल कांग्रेस को 27666 वोट मिले।सुलोचना रावत 12221 वोटों से आगे हैं। नोटा को मिले 3192।

बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत 15 राउंड के बाद कुल 11602 वोटों से आगे हैं। उन्हें 35623 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के महेश पटेल को 24021 वोट मिले हैं। अब तक 210 बूथ के 67964 वोटां की गिनती हो चुकी है।

भाजपा को लगातार बढ़त मिल रही है। ग्यारहवें राउंड की गणना के बाद पार्टी प्रत्याशी सुलोचना रावत यहां 8524 मतों से आगे हैं। उनके खाते में अब 26091 मत गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 17567 वोट मिले हैं। तीसरे क्रम पर नोटा है। 2080 मत अब तक नोटा को गए हैं।

दसवां राउंड

अब तक दस राउंड की गणना हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत को अब तक 23907 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 16033 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार यहां 7874 मतों से आगे हैं।

उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत सात राउंड की गणना के बाद कुल 5583 वोटो से आगे है। सुलोचना रावत को 17287 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 11704 वोट मिले हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button