HOME

जैव उर्वरक एवं जैविक फफूंद नाशक के फसलों में उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी के अंतर्गत जैविक फफूंद नाशक दवा ट्राइकोडर्मा विर्डी से उगरा उक्ठा जड़ सड़न एवं पौध गलन आदि बीमारियों से रोग नियंत्रण तथा जैव उर्वरक कल्चर दलहनी फसलों के लिए राइजोबियम एक दलीय फसलों के लिए अजेक्टोबेक्टर अजोस्पाइरिलियम एसीटोबेक्टर सभी फसलों के लिए स्फुर घोलक फॉस्फेटिका का उपयोग बीज उपचार नर्सरी उपचार जड़ एवं कंद उपचार तथा भूमि उपचार करने से फसल उत्पादन में 15 से 20% की वृद्धि का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button