HOME

जैविक फार्म विकास मृदा का जैविक रूपांतरण एवं बीज उपचार की विधियों का छात्रों को दिया प्रशिक्षण

कटनी। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार खरे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया जा रहा है।

जैविक फार्म विकास के अंतर्गत आवास विकास आदानों के उत्पादन हेतु फार्म पर सुविधाएं फसल चक्र एवं फसल परिवर्तन योजना तीन चार वर्षीय फसल चक्र नियोजन एवं जलवायु मृदा व क्षेत्रीय उपयुक्तता के आधार पर फसलों के चयन का विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

मृदा के जैविक रूपांतरण के अंतर्गत रसायनों पर प्रतिबंध। कम लागत तकनीकी के अंतर्गत कम आदान एवं अधिक आदान विकल्प की जानकारी दी गई।

60 दिन 120 दिन एवं 120 दिन से अधिक किस्मों वाली दलहनी फसलों की बोनी कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट जैव उर्वरकअजेक्टोबैक्टर राइजोबियम एवं फास्फेटिका जीवामृत खली तथा फसल चक्र एवं अंतरवर्तीय फसल पद्धति अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

फॉर्म सब्जियों के चारों तरफ गेंदा के पौधे लगाने से सब्जियों में लगने वाले कीट गेंदा के पौधों में बैठने से कीटों से सब्जियों को नुकसान नहीं होता रोग नियंत्रण के लिए बीज उपचार की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई।

Show More

Related Articles

Back to top button