HOME

जीवन जीने का वैज्ञानिक तरीका सर्वश्रेष्ठ: SP अभिजीत रंजन

कटनी। बच्चों को पर्यावरण के अनुकूल वैज्ञानिक रिसर्च करना चाहिए, इस दिशा में किये गये प्रयास सराहनीय है, कठिन विषय को विचार के माध्यम से मंथन करना सरल प्रक्रिया है, चुनिंदा व्यक्ति अपनी सोच से समाज को बदलने का कार्य करने में सक्षम है।

उपरोक्त आशय के विचार मुख्य अतिथि की आसंदी से पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन एवं वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु जैन ने व्यक्त किये। उद्घाटन अवसर पर समिति अध्यक्ष मुकेश चन्देरिया के साथ ही कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु जैन, श्रवण वेदांत, उमेश मिश्र, मुकेश त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर  संस्कृति शर्मा, जिला उद्योग अधिकारी ज्योति सिंह, थाना प्रभारी आशीष शर्मा एवं समिति सचिव  वंदना गेलानी मंचासीन रहे। सलाहकार सीमा जैन के कुशल संचालन में अकेला दिव्या द्वारा नृत्यात्मक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत डॉ. चित्रा प्रभात, संजीव जैन,  शालिनी सोनी, अर्चना चन्देरिया,  महावीर तोमर,  ज्योति खंताल, मनोज बाझल, कुलदीप पाण्डे, विकास जैन, श्रीमती संतोष जैन, आकांक्षा केशरी, अंकित कुशवाहा एवं अर्जित खरे द्वारा किया गया।

35 विद्यालयों के 260 नन्हें वैज्ञानिक 140 विज्ञान प्रोजेक्ट के साथ हुए शामिल

प्रमुख रूप से चैम्पियन स्कूल, डी.पी.एस. विद्यालय, अनामिका एकेडमी, अक्षर नंदन विद्यालय, नालंदा विद्यालय, जैन पूर्व मा. विद्यालय, शास. कन्या उ. मा. विद्यालय, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, रामकुमार शिक्षा निकेतन, सन्मति सागर कन्या विद्यालय, कुंदनदास विद्यालय, डायमण्ड उ. मा. विद्यालय, लाइम सिटी इंटरनेशनल, एम.सी.बी. मैमोरियल स्कूल, मध्य रेल्वे उ. मा. विद्यालय एन.के.जे., दिगम्बर जैन उ.मा.विद्यालय, फर्स्ट स्टेप स्कूल, सेक्रेड हार्ट, डी.ए.व्ही.ए.सी.सी. विद्यालय, पोद्दार इंटरनेशनल, बार्डस्ले कन्या उ.मा.शाला, अंजुमन इस्लामिया उ.मा.विद्यालय, नेचर्स स्कूल, शिकागो पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी, शास. उ.मा.विद्यालय वेंकट वार्ड, गुरूनानक उ.मा.विद्यालय, लार्ड महावीरा स्कूल, वैलवैदर विद्यालय, लिटिल फीट विद्यालय, पीयूष उ.मा.विद्यालय, जे.पी.व्ही. डी.ए.व्ही. विद्यालय, डी.ए.व्ही.ए.सी.सी. विद्यालय कैमोर एवं छात्र संग्राम परिषद में नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये।

 

Show More

Related Articles

Back to top button