Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

जहरीली हवा में स्कूल क्यों खोल दिए? ‘बड़ों को वर्क फ्रॉम होम और बच्चों को जाना पड़ रहा स्कूल-सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सर्वोच्च अदालत ने सख्त लहजे में पूछा कि आखिर प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए? कोर्ट की नजर में प्रदूषण रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। वहीं केजरीवाल सरकार को भी फटकार लगाते हुए पूछा कि जब दिल्ली की हवा जहरीली है तो स्कूल क्यों खोल दिए गए? दिल्ली में प्रदूषण का स्तर AQI 500 से ऊपर चले गए। केजरीवाल सरकार के उपायों पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। जो लोग प्रदूषण रोकने के अभियान के तहत सिग्नल पर बैनर पोस्टर लेकर खड़े हैं, उन पर भी जजों ने टिप्पणी की। पूछा कि उनकी सेहत को लेकर सरकार चिंतित क्यों नहीं है।

इस पर केजरीवाल सरकार की ओर से हास्यास्पद दलील दी गई है कि वो तो सिविल डिफेंस के लोग हैं। इस पर तीन जजों की बैंच ने कहा कि वो भी आखिर हैं तो इन्सान। स्कूल खोले जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि जब कर्मचारियों के लिए वर्क फ्राम होम किया जा सकता है तो ऐसे में बच्चों के स्कूल कैसे खोले जा सकते हैं।

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख दिखाया है। कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार से पूछा कि जब राजधानी में प्रदूषण इस हद तक बढ़ चुका है, तो आखिर स्कूल क्यों खुले हैं? सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार वयस्कों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा लागू कर सकती है, तो आखिर बच्चों को जबरदस्ती क्यों स्कूल जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, “हमें लगता है वायु प्रदूषण के मुद्दे पर कुछ हो ही नहीं रहा, जबकि इसका स्तर लगातार खराब होता जा रहा है।”

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp