HOME

जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का सेतु बनेगा संवाद केंद्र: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में कॉल सेंटर का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कटनी। भाजपा का संवाद केंद्र जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का सेतु बनेगा विष्णुदत्त शर्मा यह विचार आज कटनी में भाजपा खजुराहो लोकसभा के संवाद केंद्र का शुभारंभ करते प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने व्यक्त किये।

 

शुभारंभ के इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में हमारे बूथ की कार्ययोजना ने जिस शक्ति के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की उससे इस व्यवस्था का मजाक उड़ाने वाले राजनीतिक दल या फिर राजनीतिक पंडितों को करारा जवाब दिया। एक बार फिर हमारे बूथ के कार्यकर्ता के समक्ष लोकसभा चुनाव की चुनौती सामने है लेकिन कार्यकर्ता की ऊर्जा उत्साह संकल्प से 51 फीसदी वोट के साथ इस चुनाव में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इतिहास रचेंगे।

जनता के लिए लाभकारी योजनाओं का सेतु बनेगा संवाद केंद्र: विष्णुदत्त शर्मा

 

श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव सिर्फ किसी प्रत्याशी के जीतने या फिर सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि यह देश को मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया मे परमवैभव तक पहुंचाने के चुनाव हैं। एक तरफ विश्वगुरु बनते भारत की कल्पना दूसरी तरफ बिना नेता, नीति, नियति से चलने वाला विपक्ष है। जनता ने विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया अब लोकसभा में भी ऐसे देश के प्रति नकारात्मक भाव रखने वालों को जनता जवाब देगी।

22 तारीख को देश के अमृतकाल की शुरुआत

उन्होंने कहा की 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 तारीख को देश के अमृतकाल की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा आने वाले चुनाव देश को उस परम वैभव तक ले जाने वाले चुनाव हैं। जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जिला संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। भारत माता, पितृपुरुषों के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

जनता संगठन और सत्ता के बीच समन्वय रखेगा संवाद केन्द्र

संवाद केंद्र कॉल सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया यहां आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संवाद किया मौजूद युवक युवतियों से उन्होनें कहा कि हमारा उद्देश्य सरकारी योजनाओं का जनता को उचित लाभ समय पर प्राप्त हो और अगर नहीं हो रहा तो उसे जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचाना देश और प्रदेश की सरकार की नीति रीति से आम जन को अवगत कराना मुख्य है इसके लिए सीधे केंद्रीय कार्यालय से मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

 

इस अवसर पर जिला कार्यालय पहुंचकर आदित्य परोहा, श्रेयांश गुप्ता, आयुष साहू, कृष्णा प्यासी, आयुष मल्होत्रा, आदित्य सेन, नीरज गुप्ता, आदित्य बर्मन सहित दो दर्जन से अधिक युवकों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को जिस स्थिति में आज स्थापित किया उससे हर वर्ग गौरवांवित है विशेष तौर पर युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ने को आतुर है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में महिलाओं की देश मे भागीदारी की जो बात की गई विशेष तौर पर प्रदेश के खिलाड़ियों की कामयाबी का जिक्र किया गया उससे हम सभी गौरवान्वित हैं। मोदी जी के प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम में हम सभी को प्रेरक विचार मिलते हैं ।

जिला कार्यालय के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, संगठन प्रभारी संजय साहू, विधायक संदीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, पवई विधायक प्रहलाद लोधी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव मंचासीन थे। संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, रवि खरे, आशीष गुप्ता, मृदुल द्विवेदी, सुरेश रोचलानी, अंकिता तिवारी, अम्बरीष वर्मा, आशा कोहली, सीमा जैन, आशुतोष शुक्ला, रामु साहू, सचिन तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा, मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद, संदीप दुबे, नितिन पांडेय, सपना सरावगी, ऋचा गेलानी, शिल्पी सोनी, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, संगीता जायसवाल, शिल्पा जैन, संगीता मेघानी, कैलाश जैन, सन्तोष जायसवाल, कंजे जैन, अशोक विश्वकर्मा, मृदुल मिश्रा, अक्षय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गर्ग, बबलू चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, रमेश सोनी, शिब्बू साहू, कौशल दुबे, दीपक तिवारी, मिट्ठूलाल जैन, सौरभ अग्रवाल, जोधाराम जयसिघानी, लव साहू, ब्रजमोहन उपाध्याय, इमरान फरीदी, अहमद बक्श, संजय रैकवार राघवेंद्र खरे आदि उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button