Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पार्टी छोड़ी

AK Antony: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पार्टी छोड़ दी है।

जानकारी के मुताबिक, अनिल एंटनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जारी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री पर पार्टी के रुख से खफा हैं। अनिल एंटनी इस डाक्यूमेंट्री का विरोध कर चुके हैं।

 

वहीं, हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने वाले बयानों से भी अनिल खफा हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाला बयान दिया था।
अनिल एंटनी का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। इसका सबसे बड़ा कारण है पार्टी में उनके पिता का कद। 2014 और 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद समीक्षा कमेटी की नियुक्ति हुई थी और दोनों बार इसकी अध्यक्षता एके एंटनी को सौंपी गई थी।
ऐसे में साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अनिल एंटनी का यह कदम पार्टी को असहज करने वाला है। अभी राहुल गांधी या पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp