News24you

News you are looking for

गर्मी में IRCTC का तोहफा, कम बजट में मिल रहा हिल स्टेशन के हवाई सफर का मौका

गर्मी में IRCTC का तोहफा, कम बजट में मिल रहा हिल स्टेशन के हवाई सफर का मौका

IRCTC मौसम के मिजाज से कुछ दिनों की राहत पाना चाहते हैं और सुकुन की तलाश में किसी ठंडे स्थान पर घूमने का प्लान बना रहे हैं. अगर आपकी भी एसी कोई योजना है तो ये आपके लिए बेहद काम की खबर हो सकती है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं.

स्पेशल पैकेज आईआरसीटीसी ने गर्मियों के चलते शुरू किया है. इस पैकेज के तहत यात्रियों को लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में सैर कराई जाएगी. अगर आप पहाड़ों की हसीन वादियों का दीदार करना चाहते हैं, तो आपको बगैर देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए. यहां हम आपको आईआरसीटीसी के इस पैकज से जुड़ी हर एक डिटेल बता रहे हैं.

लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु टूर पैकेज
आईआरसीटीसी का मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु टूर पैकेज कुल 7 दिन और 6 रातों का है. इसके तहत यात्रियों को बेंगलुरु से लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग झील और टर्टुकी घुमाया जाएगा. इस एयर टूर की शुरुआत 5 जुलाई को बेंगलुरु से होगी. वहीं, 11 जुलाई 2022 को खत्म हो जाएगा.

यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था
इस पैकेज में यात्रियों के खाने पीने का पूरा इंतजाम होगा. आपको अलग से कोई इंतजाम नहीं करना होगा. आपको इस टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी की ओर से पूरे ट्रिप में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा.

टूर पैकेज का किराया
इसमें आपको तीन लोगों के लिए बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 44,760 रुपये देने होंगे. वहीं, दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 45,760 रुपये किराया है. इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति से 50,310 रुपये किराया लिया जाएगा.

पैकेज बुकिंग
इस पैकेज के तहत अगर आप लेह लद्दाख घूमना चाहते हैं, तो आप आसानी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए आपको वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट करना होगा.