Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट केराष्ट्रीय

गजब है Indian Railways के यह ड्राइवर, गार्ड, डियूटी खत्म हुई तो रेल फाटक पर मालगाड़ी छोड़ चले गए

गजब है Indian Railways के यह ड्राइवर, डियूटी खत्म तो रेल फाटक पर मालगाड़ी छोड़ चले गए। जी हां यह बिल्कुल सत्य है। इससे पहले एक और वाक्या हुआ था जिसमे ड्राइवर शराब लेने ट्रेन छोड़ कर चला गया था।

मप्र में हरदा जिले के टिमरनी में लोको पायलट की ड्यूटी खत्म हुई तो वे मालगाड़ी को रेलवे फाटक पर खड़ी कर चले गए। इसके चलते मालगाड़ी करीब 17 घंटे खड़ी रही। इस दौरान फाटक बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्कूली बच्चों से लेकर वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे समय फाटक के पास जाम लगा रहा।

रेलवे फाटक पर खड़ी रही मालगाड़ी

दूसरे दिन शनिवार दोपहर को इटारसी से लोको पायलट और महिला गार्ड पहुंचे, तब वे मालगाड़ी को लेकर गए। जानकारी के अनुसार टिमरनी रेलवे स्टेशन के पास ही रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तक मालगाड़ी खड़ी रही।

लोको पायलट की ड्यूटी खत्म हो गई थी

बताया जाता है यहां लोको पायलट व गार्ड की ड्यूटी खत्म हो गई थी। इसके चलते वे मालगाड़ी को वहीं पर खड़ी कर चले गए। इस कारण शुक्रवार रात 10 से शनिवार की दोपहर तीन बजे तक फाटक बंद रहा। बता दें, करताना क्षेत्र के करीब 40 गांवों के लोग इसी रेलवे फाटक से टिमरनी, हरदा सहित अन्य क्षेत्रों में आना-जाना करते हैं। बहरहाल रेलवे ने इस घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp