HOMEराष्ट्रीय

जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, 2 की मौत, 20 घायल

जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, 4 की मौत, 20 घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ी और दुखद घटना हुई है. यहां एक कार चालक सड़क पर निकल रही धार्मिक रैली में शामिल लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं.

इस घटना के बाद से यहां हालात बेकाबू हो गए हैं. लोग काफी ज्यादा गुस्से में है, जिस वजह से शहर में तनाव का माहौल है. गुस्से में लोगों ने उस कार को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि पुलिस ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है.

जानकारी मिल रही है कि गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है. लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस के तमाम आला अफसर मोके पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है.

Show More
Back to top button