Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

कानपुर में कुत्ते का मर्डर, व्यापारी ने मारी गोली तो मोहल्ले वालों ने निकाली अंतिम यात्रा, कराया पोस्टमार्टम

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शनिवार को कुत्ते की शव यात्रा निकाली गई। गुरुवार रात एक व्यापारी ने उसे गोली मारी थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें सर्वोदय नगर में गुरुवार दो कुत्तों को बिजनेसमैन ने गोली मारी थी। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता घायल हो गया। मोहल्ले वालों ने कहा था कि कुत्ते व्यापारी ज्ञानू शर्मा की जाली के पास भौंक रहे है। इसलिए उसने गोली मार दी।

लोगों ने किया प्रदर्शन

इस मामले में मोहल्ले वालों ने कुत्तों को काकादेव पुलिस स्टेशन ले जाकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने ज्ञानू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया।

कुत्ते का हुआ पोस्टमार्टम

शनिवार को कुत्ते का पोस्टमार्टम हुआ। जानकारी मिलते ही पशु प्रेमी मोहल्ले में पहुंच गए। उन्होंने कुत्ते की शव यात्रा निकाली। ढोल भी बजाए गए। लोग तख्तियां भी लिए थे।

एफआईआर दर्ज करवाने वाली गुड़िया ठाकुर ने कहा कि ज्ञानू शर्मा ने कुत्ते को गोली मारी थी। हमने सम्मान के साथ उसकी शव यात्रा निकाली, ताकि ये संदेश पहुंचे कि हम सभी जानवरों के साथ हैं। पशु प्रेमी कनिका ने कहा कि हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ नहीं की है। वहीं इस मामले को लेकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp