Sunday, November 1, 2026
Latest:
GwaliorHOMEMADHYAPRADESH

कांग्रेस विधायक के करीबी रेत कारोबारी की ट्रक से कुचलकर हत्या का प्रयास, हालत गम्भीर

ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के एक नजदीकी टिंकू पाठक की ट्रक से कुचलकर हत्या के प्रयास की खबर है। पुलिस ने भी माना है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने के बाद इसे एक सामान्य दुर्घटना नहीं कहा जा सकता। टिंकू पाठक जय रोग चिकित्सालय में भर्ती है उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विधायक प्रवीण पाठक का इंतजार कर रहा था टिंकू

घटना धनतेरस की रात पिछोर बाईपास की बताई जा रही है। टिंकू पाठक अपने भाई प्रमोद पाठक एवं कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का इंतजार कर रहा था। टिंकू फोन पर बात कर रहा था। उसी समय या घटना हुई। पुलिस ने बताया कि डबरा देहात के रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले 33 वर्षीय किशन उर्फ टिंकू पाठक रेत का काम करता है। टिंकू धनतेरस की रात करीब 8 बजे बाइक लेकर अपने भाई के इंतजार में पिछोर बायपास पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक ट्रक आया और टिंकू को कुचलते हुए निकल गया।

सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की रिकॉर्डिंग

घटना के बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो घटनास्थल पर एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना की रिकॉर्डिंग मिल गई। फुटेज में दिख रहा है कि टिंकू ने हाइवे के किनारे अपनी बाइक खड़ी की और मोबाइल पर बात करने लगा। जब वह बात कर रहा था तो पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक आया और उसे रौंदते हुए निकल गया।

टक्कर मारने के बाद ट्रक सीधा निकल गया

पास में ही लगे सीसी टीवी फुटेज में नजर आया कि ट्रक न तो बहका था आैर न ही उसका संतुलन बिगड़ा था। टक्कर मारने के बाद ट्रक सीधा निकल गया। इसलिए इस घटना में साजिश होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामलेक की जांच कर रही है। टिंकू पाठक घटना के समय ओरछा से वापस आ रहा था और जहां पर घटना हुई है वहां पर अपने भाई का इंतजार कर रहा था। टिंकू पाठक डबरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रहता है और रेत का कारोबार करता है। वह धनतेरस की रात करीब 8 बजे बाइक से अपने भाई का इंतजार पिछोर बायपास किनारे खड़े होकर कर रहा था। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp