Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESHजबलपुर

लापता होने के 25 दिन बाद नहर में मिली प्राचार्य मंगल सिंह की डेड बॉडी

सिहोरा। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा मझगवां थानांतर्गत ग्राम अगरिया में एक स्कूल प्राचार्य का लापता होने के 25 दिन बाद नहर में शव बरामद किया गया। घटना को लेकर पुलिस ने हत्या तथा आत्महत्या या फिर हादसे के एंगल से जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम मंगल सिंह है।

जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र में मझगवां थाना क्षेत्र के रहवासी 10 अक्टूबर की सुबह 4:30 बजे के लगभग सुबह मॉर्निग वाक पर निकले मंगल सिंह करोपे की डेड बॉडी गिरदुहा दाई तट बरगी नहर में शुक्रवार की शाम 5 बजे के दौरान उतराती हुई मिली।

मंगल सिंह करोपे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी

 

मझगवां थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अगरिया में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहे मंगल सिंह करोपे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11/10/2021 को पीड़ित परिवार के द्वारा दर्ज कराई गई थी। जिसकी खोज बीन करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासों में लगीं थी। 25 दिनों के बाद प्राचार्य का शव नहर में उतराते हुए क्षत विक्षत हालात में मिला है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन कारणों से हुई हैं।

लुंगी बनियान में निकले थे, कपड़ों में मिला शव मिला

प्राचार्य मंगल सिंह करोपे के शव की पहचान मृतक की बेटी हेमलता करोपे ने जूते और कपड़ों से की है। वहीं पुलिस को गुमइंसान के समय बताया गया था कि कपड़े नहीं पहने हुये थे। बनियान और तहमद (लुंगी) पहनकर टहलने के लिए रोजाना सुबह की तरह गये हुये थे। साथ ही कुछ समय पहले गाँव में ही किसी से बात विवाद भी हो गया था। जिसके बाद गाँव से अचानक सुबह बिना बताए और रहस्यमय तरीके से लापता हुए प्राचार्य की खोजबीन लगातार पुलिस कर रही थी। जिसका शव नहर में प्राप्त हुआ।

हादसा या हत्या, आत्महत्या ?

घटित घटना को लेकर हर पहलू पर पुलिस छान बीन करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक जाँच पड़ताल जारी रहेगी। शव क्षत विक्षत होने की वजह से शरीर मे चोट वगेरह के निशान भी नही दिखे जिसके बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से ही पुलिस जांच में जुटेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp