Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के विषयवार नियुक्ति आदेश जारी, यहां देखें और डाउनलोड करें

भोपाल। रोजगार की दिशा में बड़ी खबर आई है मध्य प्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बार इंग्लिश, कॉमर्स, सोशल साइंस, संस्कृत, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, मैथ्स, हिस्ट्री, हिंदी, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर, उर्दू और होम साइंस के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

डीपीआई द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तों एवं भर्ती नियम 2018 के नियम 5(4)(क) के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु आयोजित पात्रता परीक्षा परिणाम के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2019 को जारी किया गया। इस क्रम में दस्तावेज सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग अंतर्गत उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर उल्लेखित विषय में उनके नाम के समक्ष अंकित विद्यालय में पदस्थ किया जाता है।

यहां से देखें तथा Download करें

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp