HOME

कटनी : संविधान की मूल भावना समानता का अधिकार दिया था बाबा साहेब ने- भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पायल

कटनी। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी 130वी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय उन्हें याद किया।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि आज हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या संप्रदाय से हो, सभी को समान अधिकार दिया गया है

इसका श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है। श्री पायल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है।

इस अवसर पर वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने संगोष्ठी को संबोधित किया। तथा अपने विचार रखे।

कार्यक्रम प्रभारी सुनील उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, न्यू कटनी मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, माधवनगर मंडल अध्यक्ष वागीश आनंद, सौरभ अग्रवाल, नितेश तिवारी, विष्णु शंकर मिश्रा उपस्थित थे।

आशुतोष शुक्ला
मीडिया प्रभारी

Show More

Related Articles

Back to top button