Tuesday, November 24, 2026
Latest:
Corona newsHOMEKATNI

कटनी के लिए राहत की खबर: आज भी स्थिर रहा कोरोना संक्रमण, मिले 187 नए पॉजिटिव

कटनी। कटनी में कोरोना से राहत आज भी दिखी। या यूं कहें कि हालत बिगड़े नहीं बल्कि स्थिर रहे।

कटनी में 8 मई तक के लिए बढ़ाए गए कोरोना कफ्र्य के बीच आज जिल में 187 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में 200 से कम पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 27 अप्रैल को रिपोर्ट मिली है। जिसमे 95 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं  जिला चिक्त्सिालय में कल 29 तारीख को रेपिड एंटीजन किट से 270 लोगों की जांच की गई, जिसमे 92 नए पॉजीटिव केस मिले हैं।

इस तरह पिछले 24 घंटे में 187 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज के नए पॉजीटिव केस मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 99 पहुंच गई है, जबकि इस महीने में अब तक 4 हजार 587 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घण्टे में 131 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को हराया 3 मौत भी हुई है।