HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव बने BJP के Micro Donation अभियान के शहडोल संभाग प्रभारी

कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव बने BJP के माइक्रो डोनेशन अभियान के शहडोल प्रभारी

Micro Donation BJP। मध्यप्रदेश भाजपा में निरन्तर संगठनात्मक कार्यक्रम चल रहे हैं। बूथ विस्तारक अभियान के बाद 25 दिसम्बर भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती से 11 फरवरी पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि तक सूक्ष्म दान अर्थात माइक्रो डोनेशन Micro Donation BJP अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन डोनेशन 5₹ से 1000₹ रुपये तक बतौर दान लिए जाएंगे। अभियान को गतिशील बनाने भाजपा ने सभी संभागों में प्रभारी नियुक्त किये है। इसी क्रम में कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव को शहडोल सम्भाग का प्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें कि श्री श्रीवास्तव प्रदेश भाजपा द्वारा दिए गए निरन्तर विभिन्न दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही शशांक श्रीवास्तव को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के डायरेक्टर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। अब माइक्रो डोनेशन अभियान का शहडोल सम्भाग का प्रभारी बना कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव बने BJP के Micro Donation अभियान के शहडोल संभाग प्रभारी

 

Show More

Related Articles

Back to top button