Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

कंटेनर में घुसी टीआई की कार, एक आरक्षक की मौत

शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी की कार एक कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई है, जबकि टीआई सहित तीन लोग घायल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मलावर टीआई अपनी निजी कार से इंदौर जा रहे थे, तभी मक्सी में उनकी कार एक कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। इसमें एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि थाना प्रभारी सहित तीन लोग घायल हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp