HOMEMADHYAPRADESH

एकनाथ शिंदे होंगे CM बोले: भाजपा ने मुझे सीएम पद देकर बड़ा दिल दिखाया

एकनाथ शिंदे होंगे CM बोले: भाजपा ने मुझे सीएम पद देकर बड़ा दिल दिखाया

Maharashtra Political News, New Chief Minister Oath Live: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। इसके बाद एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का अगला सीएम घोषित किया गया।

लाइव अपडेट

05:04 PM, 30-Jun-2022

शिंदे बोले, फडणवीस करते रहेंगे मार्गदर्शन

एकनाथ शिंदे ने कहा, भाजपा ने मुझे सीएम पद देकर बड़ा दिल दिखाया है। फडणवीस भले ही सरकार से बाहर रहेंगे लेकिन हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। भाजपा ने जो मुझ पर विश्वास दिखाया है उसके लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस का आभार जताना चाहता हूं।

04:53 PM, 30-Jun-2022

मैं सरकार से बाहर रहूंगा: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि एक तरफ शिवसेना ने दाऊद इब्राहिम का विरोध किया और दूसरी तरफ उन्होंने एक ऐसे शख्स को कैबिनेट में रखा जो दाऊद की मदद करने के आरोप में जेल गया था। वे सावरकर का अपमान करने वाले के साथ गठबंधन में थे। 2019 में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन हुआ था और हमें विधानसभा चुनावों में आवश्यक संख्या मिली थी। हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी, लेकिन शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन करना चुना जिनके खिलाफ बालासाहेब ने जीवन भर विरोध किया।

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने उन लोगों के साथ गठबंधन किया, जो हिंदुत्व और सावरकर के खिलाफ हैं। शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और शिवसेना और भाजपा के नेता शपथ लेंगे। मैं सरकार से बाहर रहूंगा।

04:42 PM, 30-Jun-2022

एकनाथ शिंदे शाम 7.30 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा।

04:26 PM, 30-Jun-2022

सरकार बनाने का दावा पेश
एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Show More

Related Articles

Back to top button