HOMEराष्ट्रीय

उग्रवादियों ने किया घात लगा कर हमला, CG के कमांडिंग ऑफिसर विप्लव त्रिपाठी पत्नी और पुत्र के साथ 4 जवान शहीद

नक्सलियों ने किया घात लगा कर हमला, CG के कमांडिंग ऑफिसर विप्लव त्रिपाठी पत्नी और पुत्र के साथ 4 जवान शहीद

मणिपुर। शनिवार की सुबह घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी और अर्धसैनिक बल के चार अन्य जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती राज्य में उग्रवादी हिंसा की ताजा घटना में विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके पुत्र भी मारे गए।

चुराचांदपुर जिले के सेहकन गांव में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी आफ कांगलीपाक के संदिग्ध उग्रवादियों ने त्रिपाठी के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। आइईडी के जरिये किए गए इस हमले के साथ ही मणिपुर की पहाड़ियों में शांति भंग हो गई। असम राइफल्स ने एक बयान जारी कर कहा कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी समेत पांच जवान उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए हैं।

कर्नल त्रिपाठी की पत्नी और उनका बेटा भी हमले में मारा गया है। बहादुर जवानों और पीड़ित परिवारों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं। इससे पहले असम राइफल्स ने कहा था कि उग्रवादियों के हमले में कमांडिंग आफिसर और त्वरित प्रतिक्रिया दल के तीन जवान शहीद हुए हैं। घायल जवानों को बेहियांग स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। असम राइफल्स ने शहीद अधिकारी विप्लव त्रिपाठी की प्रशंसा की है, जो इसी साल जुलाई में मणिपुर तबादला किए जाने से पहले मिजोरम में सेवा दे चुके थे।

हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू

आइएएनएस के अनुसार, जिस समय उग्रवादियों ने यह हमला किया, उस समय कर्नल त्रिपाठी अपने परिवार और अन्य जवानों के साथ म्यांमार सीमा से लगते चुराचांदपुर जिले में एक नागरिक कार्यक्रम का निरीक्षण करने जा रहे थे। पूर्वोत्तर में पहली बार उग्रवादियों ने किसी सुरक्षा अधिकारी के परिवार को निशाना बनाया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सेना, असम राइफल्स और पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button