News24you

News you are looking for

अमित शाह की बैठक में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, मोबाइल से कर रहा था रिकॉर्डिंग

अमित शाह की बैठक में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, मोबाइल से कर रहा था रिकॉर्डिंग
भोपाल। प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. भाजपा मुख्यालय में बैठक के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर घुस गया और मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग कर रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर को अमित शाह बैठक ले रहे थे. इसी दौरान साउंड सिस्टम की व्यवस्था देख रहे लोगों के पास बैठे एक व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते हुए धर दबोचा.भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर हबीबगंज पुलिस को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश शर्मा के रूप में हुई है. वह हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस का पुख्ता सुरक्षा का दावा
पुलिस मुख्यालय से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा की मॉनीटिरिंग की जा रही है. इंटेलिजेंस की टीम को पुलिस के साथ तैनात किया गया है. शहरभर में पांच हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.
पुलिस की अलग-अलग टीम सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सुरक्षा पर नजर रखे हुए है. अमित शाह को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा है. इस सुरक्षा श्रेणी में वीवीआईपी के साथ 36 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. 10 एनएसजी कमांडो भी हर वक्त वीवीआईपी के साथ तैनात रहते हैं.
शहर में जगह-जगह फिक्स प्वाइंट लगाकर सुरक्षा बल को तैनात किया गया है. पुलिस के टीम ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *