HOMEKATNI

अभिषेक गौतम रमैया को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

अभिषेक गौतम रमैया को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया

कटनी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश)  अखिलेश यादव जी एवं राष्ट्रीय सचिव (सह-प्रभारी म.प्र.) नईम प्रधान की सहमति से अभिषेक गौतम रमैया को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

जारी पत्र में श्री गौतम से कहा गया कि तदनुसार आप अपना कार्य तुरंत प्रारंभ करें व समय-समय पर अपने कार्य की गतिविधियों से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहें। आशा व्यक्त की गई कि आप सौंपे गए इस गहन उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कांग्रेसाध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमति सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करेंगे। साथियों ने रमैया की नियुक्ति पर हर्ष जताया है।

Show More

Related Articles

Back to top button