News24you

News you are looking for

हावड़ा एक्सप्रेस से 50 लाख के बाल चोरी

breaking

Indore Crime News। 50 लाख रुपये कीमत के बाल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिर के बाल हावड़ा एक्सप्रेस द्वारा बोरों में भरकर पार्सल किए थे। पीड़ितों की शिकायत पर आरपीएफ थाना की पुलिस जांच में जुटी है। कोलकाता और इंदौर के पार्सल विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी पर मौजूद पार्सल विभाग के कर्मचारियों और अफसरों से भी जानकारी मांगी गई है।

सरवटे बस स्टैंड निवासी दीपक पुत्र व्यमंकर कुमड़कर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर-घर संपर्क कर सिर से झड़ने वाले बाल खरीदता है। उसके साथी अजय, दीपक, सुनील, राकेश और शिवा ने छह जुलाई को इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल विभाग में कोलकाता के लिए बाल से भरे बोरे बुक करवाए थे। जिसका बिल्टी नंबर 63498 है। दीपक के मुताबिक उसने 21 बोरों में करीब एक हजार किलो सिर के बाल भरे हुए थे, लेकिन तय समय पर सिर्फ तीन बोरे माल ही पहुंचा और 19 बोरे चोरी हो गए। बालों से भरे बोरे चोरी होने से हड़कंप मच गया और तत्काल आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

हालांकि आरपीएफ ने जांच का बहाना बनाकर एफआइआर से इन्कार कर दिया। दीपक के मुताबिक शहर में करीब 150 महाराष्ट्रीयन परिवार है जो कंघी करते वक्त झड़े हुए बालों को खरीद कर रोजी-रोटी चलाते हैं। उन्होंने महीनों तक मेहनत कर बाल खरीदे और उसे भी चोरों ने चुरा लिया। आरपीएफ टीआइ हरीश के मुताबिक बोरे पार्सल विभाग द्वारा भेजे थे। हमने कोलकाला (हावड़ा) के पार्सल विभाग से जानकारी मांगी है।