News24you

News you are looking for

जल्द ही खत्म हो सकता में MP नाईट कर्फ्यू, सरकार ने मांगे कलेक्टरों से सुझाव

lockdown

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। यहां संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसद पर आ गई है। इसे देखते हुए सरकार नाइट कर्फ्यू खत्म करने पर विचार कर रही है। इसे लेकर गृह विभाग ने सभी कलेक्टरों से सुझाव मांगे हैं। कलेक्टर जिला आपदा प्रबंधन समिति और विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर गठित समितियों से परामर्श कर सुझाव देंगी। वर्तमान में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कलेक्टरों से मिलने वाले सुझावों पर मंथन कर राज्य सरकार कर्फ्यू हटाने के संबंध में अंतिम निर्णय लेगी।

 

इसके पहले 26 जून को मिली थी राहत

मध्य प्रदेश में एक जून से अनलाक की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सरकार ने पहले ही इस बात के संदेश दिए थे कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए धीरे-धीरे प्रदेश को अनलॉक किया जाएगा। इस दौरान सिर्फ नाइट कर्फ्यू और रविवार का लाकडाउन लागू रखा गया था। 26 जून को राहत देते हुए रविवार का लाकडाउन भी हटा लिया गया था। इसके बाद से प्रदेश में सिर्फ नाइट कर्फ्यू लागू है।

मध्य प्रदेश में रोज 70 हजार टेस्ट

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार मध्य प्रदेश में संक्रमण की निगरानी के लिए रोजाना 70 हजार से ज्यादा टेस्ट कर रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस आए हैं जबकि 14 लोग स्वस्थ हुए हैं। मध्य प्रदेश में अभी कुल 137 एक्टिव केस हैं। संक्रमण रेट 0.13% जबकि रिकवरी रेट 98.60% है।