Sunday, October 25, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, अब ये श्रमिक भी होंगे संबल योजना में शामिल

भोपाल । सीएम शिवराज सिंह चौहान  ने आज सोमवार को 27.35 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों 191.44 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण किया। इस मौके पर एक बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तेंदूपत्ता की तुड़ाई करने वाले भाई बहनों को हम संबल योजना में शामिल करेंगे। दुर्घटना में मौत हुई तो, सामान्य मृत्यु, अंतिम संस्कार, बेटी की शादी, बेटा बेटी के जन्म पर इस योजना के तहत बहनों भाइयों को लाभ मिलेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि COVID19 तेजी से नियंत्रित हो रही है, लेकिन असावधान हुए, तो फिर यह बढ़ सकती है, इसलिए मई महीने में शादी-विवाह अथवा भीड़भाड़ वाले किसी कार्यक्रम के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। किल कोरोना अभियान में घर-घर सर्वे किया जा रहा है और आपसे आग्रह है कि टीम को सहयोग कीजिये। किसी को सर्दी, जुकाम, बुखार हो, तो टीम को बताइये; ये जांच और इलाज की व्यवस्था करवायेंगे। #COVID19 का समय पर इलाज हो, जाये तो आसानी से स्वस्थ हो सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp