Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

रोजगार समाचार: भारतीय वायु सेना भर्ती 2021: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सैंकड़ो वैकेंसी, यहां देखें पूरी जानकारी

Indian Air Force Recruitment 2021:रोजगार समाचार। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए 03/2021/DR रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां सूप्रीटेंडेंट लॉअर डिवीजन क्लर्क (LDC), स्टोर कीपर, कुक, पेंटर, हिंदी टाइपिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत कई पदों पर सरकारी नौकरी (govt jobs) पाने का मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन यानी 07 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

10वीं, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक योग्य उम्मीदवार इंडियन एयर फोर्स में निकली भर्ती (10th, 12th pass govt jobs) के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (IAF Jobs 2021) की जरूरी जानकारी और नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2021 ग्रुप सी सिविलियन में कुल 282 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें मुख्यालय रखरखाव कमांड – 153 पद, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड – 32 पद, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमांड -11 पद, स्वतंत्र इकाइयां – 1 पद, कुक (साधारण ग्रेड) – 5 पद, मेस स्टाफ – 9 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ – 18 पद हाउस कीपिंग स्टाफ – 15 पद, हिंदी टाइपिस्ट – 3 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क – 10 पद, स्टोर कीपर – 3 पद, कारपेंटर – 3 पद, पेंटर – 1 पद, अधीक्षक (स्टोर) – 5 पद और सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर – 3 पद शामिल हैं।

आयु सीमा
सभी उम्मीदवारों के लिए कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। हालांकि, सरकारी मानदंड के अनुसार, ओबीसी को 03 वर्ष, एससी, एसटी – 05 वर्ष और फिजिकल हैंडीकैप के लिए 10 वर्ष तक अधिकतम आयु सीमा में छूट होगी।

वेतन (Pay scale)
इस भर्ती (Indian Air Force Recruitment 2021) में विभिन्न पदों पर नियुक्त होने वाले योग्य उम्मीदवारों को पदानुसार 7वें वेतन आयोग (7th cpc) के तहत अलग-अलग लेवल के मुताबिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp