Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

राहुल गांधी के बयान पर स्मृति इरानी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर स्मृति इरानी का पलटवार

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सोनिया गांधी पर ही सवाल उठाए हैं। वर्ष 2012 में तो सोनिया गांधी के हाथ में ही कमान थी । स्मृति ने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पर भरोसा जताया है। पीएम पर तंज कसने की राहुल की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर कांग्रेस विफल रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर हैं। मंगलवार को बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में राहुल ने एक युथ लेक्चर के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुझसे बेहतर वक्ता हैं लेकिन उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद के लिए रास्ते खोल दिए। साथ ही राहुल ने कहा कि सत्ता में आने पर किसी भी दल को अहंकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने माना कि 2012 में कांग्रेस पार्टी में अहंकार घर कर गया था। अहंकार से बचा जाना चाहिए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *