Friday, October 23, 2026
Latest:
KATNI

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कटनी अस्पताल को दी एम्बुलेंस की सौगात

कटनी।करोना संकटकाल में जनसेवा के छेत्र में अनेकों जनहितैषि कार्यों के साथ अब राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने जिला अस्पताल कटनी को ऐम्ब्युलन्स की सौग़ात अपनी सांसद निधि से दी है।स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सतत संघर्ष और प्रयास का पर्याय बन चुके एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए श्री तनखा ने कटनी ज़िला अस्पताल हेतु ऐम्ब्युलन्स स्वीकृत की है।

जिससे अब मरीजो को शीघ्र बेहतर इलाज में सुविधा होगी।जानकारी देते हुए दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए एक माह पहले सांसद श्री तन्खा को अनुरोध पत्र सौंपकर जिला अस्पताल कटनी को एम्बुलेंस दिए जाने का आग्रह किया था।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कटनी अस्पताल को दी एम्बुलेंस की सौगात

जिस पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति देकर राशि जारी कर दी थी।श्री तनखा द्वारा पूरे कारों संकटकाल में जनसेवा के छेत्र में नए आयाम स्थापित किए है।करीब एक माह में सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शनिवार को वाहन विधिवत हनुमान मंदिर पीरबाबा में पूजन के पश्चात ज़िला अस्पताल को संचालन हेतु सौंपा गया।

वाहन के कटनी पँहुचने पर जिला अस्पताल में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व कोंग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड.राजेश दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर अस्पताल प्रबंधन को ऐम्ब्युलन्स सौंपी।इसके साथ ही एक और सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस वाहन अस्पताल के वाहन बेड़े में शामिल हो गया।सभी कोंग्रेस जनो ने कटनी जिलेवासियो की ओर से विवेक तनखा का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर युवक कोंग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षित,आनंद पटेल,रौनक़ खंडेलवाल,आकाश तिवारी,अंकित सिंघनीय,मोह्होमद इसराइल,विकास तिवारी,शुभम मिश्रा,विपिन तिवारी,अजय खतीक,आशीष चतुर्वेदी,विकास दुबे,सोहैल खान,श्रेय पांडेय,शुभम पटेल,रिज़वान खान,दीपक केशरवानी,अनुज सोनी,ललित बर्मन,की उपस्थिति थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp