News24you

News you are looking for

पहले वनडे में यह पहनकर हार्दिक पंड्या ने छुड़ा दिए अॉस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छक्के, यूजर्स ने पूछा-क्यों पहने?

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में भारतीय अॉलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अॉस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनके 83 रन और एमएस धोनी की 79 रनों की पारी की बदौलत भारत ने मेहमान टीम के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा। जब वडोदरा का यह 23 वर्षीय खिलाड़ी मैदान पर आया तो भारत के 87 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद उनकी शानदार पारी तो सबने देखी, लेकिन जिस एक चीज पर किसी की निगाह नहीं गई, वह थे उनके दस्ताने यानी ग्लव्ज। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलने वाले हार्दिक इसी टीम के नीले रंग के ग्लव्ज पहनकर मैदान पर आ गए और ताबड़तोड़ रन बरसाए। जब वह आउट होकर पवेलियन लौटे तो भारतीय फैन्स की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने पंड्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि पंड्या रविवार को हुए मैच में मुंबई इंडियन्स के ग्लव्ज पहनकर उतरे थे।

पहले वनडे में यह पहनकर हार्दिक पंड्या ने छुड़ा दिए अॉस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छक्के, यूजर्स ने पूछा-क्यों पहने?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *