Friday, October 23, 2026
Latest:
HOME

जेल में बंद आसाराम का Audio Viral, लोगों से की अपील, जोधपुर जेल प्रशासन कर रहा जांच

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन दुराचार के मामले में जीवन के अंतिम सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहने सजा काट रहे आसाराम का एक ऑडियो वायरल हुआ है। अब इस वायरल ऑडियो को लेकर जहां जेल प्रशासन में हड़कंप है तो वही आसाराम भी एक बार फिर सुर्खियों में है ।वायरल ऑडियो में आसाराम द्वारा कोरोना वायरस को लेकर और होली के त्यौहार पर चाइना से आने वाले रंगों से सावधान रहने की अपील की गई है ।जेल प्रशासन इस ऑडियो वायरल टेप की पड़ताल में जुट गया है।

नाबालिग छात्रा से यौन दुराचार के मामले में आसाराम को जीवन के अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा मिली है। लिहाजा आसाराम के द्वारा जारी किया गया टेप जेल से ही बना है, इसको लेकर अब जेल प्रशासन में हड़कंप है ।यह पता लगाया जा रहा है कि आसाराम ने ही ऑडियो मोबाइल फोन से भेजा है या फिर लैंडलाइन फोन से सप्ताह में 1 दिन घर वालों से बातचीत करने के दौरान यह ऑडियो रिकॉर्ड किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है ।

ऑडियो वायरल में केमिकल रंगों से सावधान रहने की नसीहत आसाराम के द्वारा दी गई है ।वहीं कोरोना वायरस फैलने की वजह और उसके खतरे से बचने के लिए निंबोली खाने की सलाह दी गई है ।इसके अलावा पलाश के फूलों का भी ऑडियो में वर्णन किया गया है। गौरतलब है कि अपने ही आश्रम की नाबालिक शिष्या के यौन शोषण के मामले में जोधपुर के सेंट्रल जेल में आसाराम बंद है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *