Friday, October 23, 2026
Latest:
जरा हट केविदेश

कार में अश्लीलता पर डेढ़ लाख का जुर्माना, आरोपी बोला पेंट में कीड़ा घुस गया था

एक सिविल इंजीनियर को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उस पर पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करने के चलते डेढ़ लाख से अधिक का फाइन लगा दिया गया. हालांकि, 37 साल के जेम्स लुईस बूथ नाम के इस व्यक्ति का दावा था कि वो कोई अश्लील हरकत नहीं कर रहा था बल्कि उसकी पैंट में एक कीड़ा चला गया था. (फोटो क्रेडिट: जेम्स लुईस)

ब्रिटेन के स्टर्लिंग शेरिफ कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई है.

26 साल के कॉन्ट्रेक्ट क्लीनर लुईस ब्रेनन ने जब जेम्स को अपनी कार में अश्लील हरकत करते देखा था तो वे पब्लिक प्लेस में जेम्स की हरकत से गुस्से में थे और उन्होंने पुलिस को फोन लगा दिया था. (फोटो क्रेडिट: स्टर्लिंग शेरिफ कोर्ट)

लुईस ने सन वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि मुझे ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर आया था कि वहां एक स्कूल भी मौजूद था जहां छोटे बच्चे अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में सड़क से गुजर रहे थे और इस शख्स को इस बात को लेकर कोई परवाह नहीं थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)

हालांकि, जेम्स ने सफाई देते हुए कहा कि वे कोई गलत काम नहीं कर रहे थे बल्कि उनकी पैंट में एक कीड़ा चला गया था जिसे वे निकालने की कोशिश कर रहे थे जिसके चलते काफी असहज स्थिति बन गई थी. जेम्स ने कहा कि वे अपनी कार में ईमेल्स चेक कर रहे थे जब उनके साथ ये घटना हुई थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)

जेम्स ने आगे कहा कि मैं ऑफिस कॉल्स और ईमेल्स के चलते काफी बिजी था और मुझे अचानक प्राइवेट पार्ट के पास दर्द होने लगा था. मेरा सबसे पहला रिएक्शन था कि मुझे देखना चाहिए कि आखिर वो क्या चीज है जिसके चलते मुझे इतना दर्द हो रहा है और इसलिए मैंने जिप खोलकर चेक किया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)

जेम्स ने आगे कहा कि हालांकि वहां कोई कीड़ा मौजूद नहीं था. वहीं जेम्स की इस बात पर लुईस का कहना था कि वे एकदम झूठ बोल रहे हैं क्योंकि मेरे फोन करने के बाद पुलिस 40 मिनटों बाद वहां पहुंची थी और जेम्स उस दौरान भी अश्लील हरकत करने में बिजी थे. एक कीड़े को चेक करने में इतना समय नहीं लगता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)

जेम्स की बात को स्टर्लिंग शेरिफ कोर्ट में भी पूरी तरह से नकार दिया गया है. इस मामले में जज का कहना था कि अपनी गलती छिपाने के लिए कीड़े का सहारा लेना बेहद बेबुनियाद कदम है. जेम्स को पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता का दोषी ठहराया गया और उन पर 1500 पाउंड्स यानि लगभग डेढ़ लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp