Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

कमलनाथ ने कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से राहुल गांधी PM पद का चेहरा होंगे

MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में धोखेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन योजना OPS लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बदल सकती है लेकिन इसके कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जनता ने कांग्रेस को चुनने का मन बना लिया है।

एक  इंटरव्यू में कमल नाथ ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा सत्ता की राजनीति के लिए नहीं बल्कि देश के आम लोगों के लिए निकाल रहे हैं। जहां तक वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की बात है, राहुल गांधी केवल विपक्ष का चेहरा नहीं बल्कि उसकी ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। बता दें कि कमल नाथ पहले ऐसे नेता हैं जो राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के रूप में उम्मीदवारी के समर्थन में आगे आए हैं।

कमल नाथ ने यह भी कहा कि विश्व के इतिहास में इतनी लंबी पदयात्रा किसी ने नहीं की है। देश के लिए गांधी परिवार जितना बलिदान भी किसी ने नहीं किया होगा। राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते, वे जनता की राजनीित करते हैं। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp