Monday, October 26, 2026
Latest:
MADHYAPRADESH

कटनी जिला अस्पताल में 4 नवजात की मौत के बाद हड़कम्प

कटनी जिला अस्पताल में 4 नवजात की मौत के बाद हड़कम्प
कटनी। जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराये गए चार नवजात बच्चों की मौत हो गई। गहन चिकित्सा केंद्र में रात करीब एक बजे एक नवजात बच्चे की मौत हुई। जिसके बाद रात डेढ़ बजे दूसरे बच्चे की मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे तक दो बच्चों की मौत और हो गई।
बच्चों की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि दो बच्चे कमजोर थे और लगातार दस्त लगने की वजह से उनकी मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को जन्म से ही बीमारी थी। जिसके उनकी भी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन का यह भी कहना है कि बच्चे जब भर्ती कराये गए थे तभी से उनके बचने की संभावना काफी कम थी।
एक महीने के दो, तीन दिन और 19 दिन के थे बच्चे
जिन बच्चों की मौत हुई उनमे 1 महीने की नेहा, 1 महीने की हेमा, 19 दिन की उम्र के चिरंजीव और तीन दिन की बच्ची राजकुमारी शामिल है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *