Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHबॉलीवुड

आइफा से खुशी लेकिन Bhopal से निराश लौटी इंडियन आइडल ग्रैंड फ़िनाले की टीम, जनिये क्यों

आइफा से खुशी लेकिन Bhopal से निराश लौटी इंडियन आइडल ग्रैंड फ़िनाले की टीम, जनिये क्यों


भोपाल। भोपाल के वह लोग जो इस खबर से खुश है कि इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले भोपाल में होगा, उनके लिए बुरी खबर है। शायद अब यह आयोजन भोपाल में नहीं होगा। मंत्री जीतू पटवारी के अधिकारियों ने ग्रैंड फिनाले के लिए अपना स्टेडियम देने से मना कर दिया। 

मुंबई वापस लौट गई इंडियन आइडल की टीम 

इंडियन आइडल की टीम भोपाल में ग्रैंड फिनाले के लिए मैदान देखने आई थी। इंडियन आईडल 11 के आयोजक चाहते थे कि भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। भोपाल शहर में यही एकमात्र ऐसा स्टेडियम था जहां से टीम को सभी तरह के प्रबंध करना आसान नजर आ रहा था खेल विभाग के अधिकारियों ने इंडियन आईडल के ग्रैंड फिनाले के लिए अपना स्टेडियम देने से मना कर दिया। 

आईफा अवार्ड से उत्साह बढ़ गया था 

मध्य प्रदेश और खासकर भोपाल-इंदौर के लोगों में आइफा अवॉर्ड के आयोजन फिक्स हो जाने से उत्साह बढ़ गया था। उम्मीद की जा रही थी कि ऐसे ही कई नेशनल लेवल के कार्यक्रम भोपाल और इंदौर में होते रहेंगे। इसी बीच इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले की खबर आई। भोपाल के लोगों में खुशी की लहर इसलिए थी क्योंकि उनके शहर में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *