HOMEराष्ट्रीय

Yudhveer Singh Judev: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

Yudhveer Singh Judev: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है। विगत एक महीनें से लीवर संक्रमण की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बैंगलुरू के एस्टर हास्पिटलमें उन्होंने आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली के इंस्टिट्यूट आफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में 15 दिनों से भर्ती थे। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू में ले जाया गया।

स्वास्थ्य खराब होने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत कई आला नेता दिल्ली भी उनसे हालचाल पूछने गए थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डाक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए थे। स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं, हालिया चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दी गई थी लेकिन भाजपा यह सीट हार गई थी। उनके निधन से शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Back to top button