Friday, November 13, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

महिलाओं को कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण दिया गया

कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र कटनी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कलहरा के मोहन टोला में 33 स्वसहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में डेयरी फार्मिंग सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन बीज एवं पौधप्रसारण का प्रशिक्षण दिया गया।डेयरी फार्मिंग के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गाय एवं भैंसों की उन्नत नस्ल संतुलित पशु आहार विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण के लिए टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान हरे चारे के लिए खरीफ रबीएवं जायद में लगाए जाने वाले चारों की किस्म बहु वर्षीय चारा शंकर नेपियर घास तथा अजोला उत्पादन की जानकारी दी गई। सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन तथा पौध प्रसारण के अंतर्गत ग्राफ्टिंग बडिंग एवं लेयरिंग तथा सब्जी एवं फल परिक्षण तथा तथा उन्नतशील बीजों के गुण तथा उनके प्रकार प्रजनक बीज आधार बीज प्रमाणित बीज एवं सत्यरूप बीजों की जानकारी तथा उत्पादन के विषय मे तकनीकी जानकारी दी गई। अजोला उत्पादन का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।