Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEखेल

Women Cricket: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में तीनों फार्मेट की प्लेयर बनीं

England Women vs India Women, 1st ODI: इंग्लैंड के खिलाफ ODI में डेब्यू के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेटर सेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। 17 साल की शेफाली वर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा क्रिकेटर बन गई हैं। वर्तमान में शेफाली की उम्र 17 साल 150 दिन है। उनसे पहले किसी भी भारतीय क्रिकेटर ने, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में, इतनी कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में नहीं खेला था। भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है। भारत की ओर से शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को कप्तान मिताली राज ने टीम इंडिया का कैप दिया। इसके साथ ही शेफाली विश्व क्रिकेट में तीनों फॉर्मेंट में डेब्यू करने वाली दुनिया की पांचवीं क्रिकेटर बन गई हैं।

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। ब्रिस्टल (Bristol) में सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट (Heather Knight) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय महिला टीम (Indian Women Cricket Team) मार्च के बाद अपना पहला वनडे मैच खेल रही है। वैसे अपने पिछले वनडे सीरीज में भारतीय महिला टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp