HOME

Weekly Numerology Horoscope जानें कैसा रहेगा सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ता

कारोबारियों के लिए हफ्ता निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आरामदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे।

Weekly Numerology Horoscope (4 July to 10 July 2022): मूलांक 1- इस सप्ताह आपका प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो लाभदायक रहेगा। कारोबारियों के लिए हफ्ता निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आरामदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे।

मूलांक 2- पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रह सकती है। माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक मेहनत से अपने वरिष्ठों को खुश कर पाएंगे। नौकरी हो या बिजनेस अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।

मूलांक 8- इस सप्ताह आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते है। आपको चल रही परियोजनाओं बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में समय लगेगा। कार्यस्थल में अधिकारी मदद करेंगे।

मूलांक 9- मुखर होने के नाते अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपका सम्मान होगा और ख्याति बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे

मूलांक 3- इस सप्ताह आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव है। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी।

मूलांक 4- इस हफ्ते विभिन्न स्तरों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे। यह स्थिति आपको काम पूरा करने से रोक देगी। संसाधनों की कमी के कारण कुछ योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने जाएं।

मूलांक 5- जो जातक किडनी से संबंधिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके लिए यह मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की यात्रा से बचना चाहिए। पारिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपको परेशान कर सकती है। वाणी में मधुरता होगी।

मूलांक 6- संचार क्षमता इस सप्ताह उच्च स्तर पर रहेगी। नए उद्यम के लिए अच्छा समय है। आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे। आपकी जीवन-शैली में सुधार होगा। घर में मेहमानों के आने के कारण खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मूलांक 7- इस सप्ताह अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के बुजुर्ग खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।

(लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित)

Show More

Related Articles

Back to top button