Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

VIMP NEWS 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए CBSE की नई स्कीम, साल में 2 बार होंगी परीक्षाएं

CBSE के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2021-22 सेशन की बोर्ड की परीक्षाओं के लिए  नई असेसमेंट स्कीम जारी कर दी है। इसके तहत अब 10वीं और 12वीं की साल में 2 बार परीक्षाएं होगी। पहली परीक्षा नवंबर-दिसंबर और दूसरी परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी। एकेडमिक सेशन को 50 -50 प्रतिशत सिलेबस के अनुसार 2 भागों में बांटा जाएगा।

CBSE की तरफ से कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पाठ्यक्रम को जुलाई 2021 में नोटिफाई किए जाने वाले पिछले शैक्षणिक सत्र के जैसे ही युक्तिसंगत बनाया जाएगा। सीबीएसई स्कूलों (School) को 31 मार्च को सीबीएसई द्वारा जारी पाठ्यक्रम का पालन करना होगा। स्कूल NCRT से वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर और इनपुट का भी इस्तेमाल करेंगे। जब तक अधिकारी स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से पढ़ाने की अनुमति नहीं देते हैं, तब तक स्कूल डिस्टेंस मोड में पढ़ाना जारी रखेंगे।

CBSE ने वर्तमान हालातों को देखते हुए यह फैसला लिया है। 2022 की 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की योजना के बारे में सीबीएसई ने कहा कि इंटरनल असेसमेंट और प्रोजक्ट वर्क को और ज्यादा विश्वसनीय और वैलिड बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। इससे पहले बोर्ड ने इस साल होने वारी 10वीं-12वीं की परीक्षा भी कोरोना के चलते रद्द कर दी थी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp