HOMEMADHYAPRADESH

भोजन खराब कहने से नाराज हलवाई ने कटनी से आए बारातियों को मार दिया चाकू

भोजन खराब कहने से नाराज हलवाई ने कटनी से आए बारातियों को मार दिया चाकू

भोजन खराब कहने से नाराज हलवाई ने कटनी से आए बारातियों पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से तीन युवक घायल हो गए। घटना अधारताल स्थित एक मैरिज गार्डन की है। एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपित हलवाई की तलाश कर रही है। अधारताल थाने में खिरवा पौड़ी पान उमरिया कटनी निवासी अशोक कुमार रजक ने घटना की शिकायत की थी।

पुलिस ने बताया कि अशोक के भतीजे साहिल रजक का विवाह जबलपुर निवासी युवती से तय हुआ था। अधारताल स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष के लोग भोजन कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने भोजन को बेस्वाद बताया। जिससे नाराज होकर वधू पक्ष का हलवाई मुन्ना श्रीपाल बारातियों से अभद्रता करने लगा। वर पक्ष के साहिल रजक ने हलवाई को अभद्र व्यवहार करने से रोकने का प्रयास किया। जिससे नाराज मुन्ना ने सब्जी काटने वाली चाकू से साहिल पर हमला कर दिया। साहिल को बचाने पहुंचे कृष्ण कुमार रजक, निशांत रजक पर भी मुन्ना ने चाकू चला दी। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More
Back to top button