Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEज्ञानराष्ट्रीय

UPTET का रिजल्ट आज होगा जारी, जानिए कैसे कर सकते हैं चेक

UPTET का रिजल्ट आज (शुक्रवार को) जारी किया जाएगा. आप UPTET की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. UPTET का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रोल नंबर की जरूरत होगी.

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं UPTET का रिजल्ट

बता दें कि UPTET की परीक्षा दे चुके कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने रोल नंबर से लॉगिन करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. जान लें कि UPTET की परीक्षा उत्तर प्रदेश में हर साल आयोजित की जाती है. UPTET का एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट उत्तर प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक यानी क्लास 1 से 5 तक और उच्च प्राथमिक यानी क्लास 6 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र होते हैं.

UPTET का रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

1- UPTET का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.

2- फिर वेबसाइट पर मौजूद UPTET Result के लिंक पर क्लिक करें.

3- इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरें.

4- फिर आपका रिजल्ट स्कीन पर आ जाएगा.

5- इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं.

कब हुई थी UPTET की परीक्षा?

गौरतलब है कि UPTET की परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 27 जनवरी को प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी की गई थी. हालांकि इससे पहले पिछले साल पेपर लीक होने के बाद UPTET की परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp