HOME

Upcoming Tata Electric Cars: TATA लांच करेगी ये 10 जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारें, भूल जायेगें ग्राहक पेट्रोल की कीमतें

Tata Motors Upcoming Electric Car: टाटा मोटर्स भारत में 2027 तक 10 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है।

Tata Motors Upcoming Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट और फोर व्हीलर मार्किट के लगातार बढ़ते सेल्स आंकड़े इस बात की खुलकर गवाही देते हैं।

इनमें से कार सेगमेंट की बात करें तो यहां टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दबदबा लगातार बना हुआ है। कंपनी भारत में इस समय 3 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। टाटा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को बड़ा करना चाहती है।ऐसे में कंपनी की योजना 2027 तक 10 नए मॉडल लॉन्च करने की है।

कंपनी इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसलिए कंपनी भविष्य में टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV), टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz EV), टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) और सिएरा आधारित इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है।

भारत में फिलहाल उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) की कीमत 12 लाख रुपये से ऊपर है। कंपनी बहुत जल्द भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है। कंपनी टाटा हैरियर (Tata Harriers EV) को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। यह कार अपने टेस्टिंग फेज में है। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tata Motors Upcoming Electric Car: 2023 में होगी लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार 2023 में लॉन्च हो सकती है। वहीं, Tata Punch EV भी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इस कार को भी 2023 में लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। इस साल विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस पर, कंपनी ने टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की घोषणा की थी ।

Tata Motors Upcoming Electric Car: कैसे हो सकते है फीचर्स ?

टाटा टियागो ईवी 300 किमी तक की रेंज वाली भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। Tata Tiago EV को Tigor की तरह 26kWh बैटरी पैक या Nexon की तरह 30.2kWh के साथ पेश किया जा सकता है। एक बार यह बैटरी फुल चार्ज हो जाने पर कार 300 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को 2023 में टियागो ईवी के लॉन्च के बाद बाजार में पेश किया जाएगा।

Mahindra Upcoming SUVs: Scorpio के बाद धूम मचाने महिंद्रा की आ रही हैं ये बेहतरीन चार SUV

हैरियर फेसलिफ्ट का भी परीक्षण कर रही है कंपनी ?

इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स से लैस होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button