HOMEराष्ट्रीय

वैष्णो देवी भगदड़ घायलों में एक शख्स MP का भी, देखिए मृतकों व घायलों की लिस्ट

घायलों में एक शख्स MP के मंदसौर का भी, देखिए मृतकों व घायलों की लिस्ट

Stampede At Vaishno Devi: साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित मां वैष्णोदेवी के मंदिर में भीषण हादसा हो गया। बीती रात नए साल के मौके पर मां के दरबार में माथा टेकने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जैसे ही रात 12 बजी भीड़ बढ़ गई। लोग जोर-जोर से जयकारा करने लगे।

इसी दौरान धक्कामुक्की शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच हुए हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक शख्स मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। इनका नाम भंवर लाल पाटीदार बताया गया है और इनकी उम्र 47 साल है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल दत्त के मुताबिक, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 की मौत हुई है। मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है, कुल घायलों की भी पुष्टि नहीं हुई है।

Vaishno Devi: अधिकांश मृतक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के

अब तक की जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अधिकांश दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के हैं। एक मृतक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। कुछ यूपी के भी शामिल हैं। धीरे-धीरे सभी की पहचान की जा रही है। अब तक आठ मृतकों की पहचान हुई है, जिनमें नाम इस प्रकार हैं

वैष्णो देवी भगदड़ घायलों में एक शख्स MP का भी, देखिए मृतकों व घायलों की लिस्ट वैष्णो देवी भगदड़ घायलों में एक शख्स MP का भी, देखिए मृतकों व घायलों की लिस्ट

Show More

Related Articles

Back to top button