Election NewsHOMEराष्ट्रीय

UP Result Live भाजपा दफ्तर पहुंचे योगी, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस; बागपत में भाजपा की जीत के बाद हिंसा

UP Result Live भाजपा दफ्तर पहुंचे योगी, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस; बागपत में भाजपा की जीत के बाद हिंसा

UP Result Live उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर मोदी-योगी के डबल इंजन से ही चलने का फैसला कर लिया है। 260 प्लस सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा की जीत निश्चित हो गई है। योगी आदित्यनाथ थोड़ी ही देर में भाजपा के लखनऊ दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे खुद भी गोरखपुर सीट एक लाख वोटों से जीत गए हैं।

इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि सिराथू में काउंटिंग रोक दी गई है। यहां डिप्टी सीएम केशव मौर्य 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां 2 राउंड की गिनती बाकी है। बागपत में भाजपा प्रत्याशी के बाद हिंसा भड़क उठी। यहां रालोद कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग में धांधली की शिकायत की है। उग्र कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

भाजपा को बहुमत के रुझानों के बावजूद सपा की सोच पॉजिटिव बनी हुई है। सवा सौ सीटों के आसपास नजर आ रही सपा ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलर्ट भेजा है। कहा है कि 100 से ज्यादा सीटों पर हार-जीत का अंतर महज 500 वोट का है। ऐसे में सतर्कता बरतें।

उधर, कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी उतनी सीटें भी नहीं जीत पाई, जितने फेज में उत्तर प्रदेश में वोटिंग हुई थी। कांग्रेस 2 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। यही हाल बसपा का है। उसे एक ही सीट पर बढ़त मिली है।

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स…

पार्टी आगे जीते
भाजपा 220 47
सपा 125 06
कांग्रेस 01 01
बसपा 01 00
अन्य 01 01
  • प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से कांग्रेस की अराधना मिश्रा ने जीत दर्ज की है। यूपी में कांग्रेस की यह पहली सीट है, जिस पर जीत मिली है।
  • राजा भैया के जनसत्ता दल के विनोद कुमार ने प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।
  • बहराइच जिले की नानपारा विधानसभा सीट से अपना दल के राम निवास वर्मा जीते हैं।
  • योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली जाएंगे, जहां पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे।
  • रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह ने 9 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वह चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई थी। इस सीट पर राहुल-प्रियंका दोनों ने प्रचार किया था। बावजूद उसके कांग्रेस अपना गढ़ नहीं बचा सकी।
  • मेरठ की सरधना सीट से बीजेपी के संगीत सोम चुनाव हार गए हैं।
  • अखिलेश यादव करहल से और उनके चाचा शिवपाल यादव जसवंत नगर से चुनाव जीत गए हैं। इस जीत से पहले अखिलेश ने ट्वीट किया था- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का।
Show More

Related Articles

Back to top button