HOMEKATNI

4 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विपक्ष के झूठ को जनता का करारा जवाब: रामरतन पायल

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में भाजपा की जीत पर कटनी में मनाया गया विजयोत्सव

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज घण्टाघर मे 4 राज्यों में जीत का जश्न मनाया। शाम 6 बजे घण्टाघर में जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जमकर आतिशबाजी की गई तथा मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि यह भाजपा की जन जन के विकास अर्थात अंत्योदय की कल्पना की जीत है। यह जीत विपक्ष विशेष तौर पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के द्वारा फैलाये गए झूठ के प्रपोगंडा को करारा जवाब है।

4 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विपक्ष के झूठ को जनता का करारा जवाब: रामरतन पायल

श्री पायल ने कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार या इन 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार ने जनता के हित के लिए जितने कार्य किये आज जनता ने उसका मूल्यांकन किया।भाजपा की सरकार में ही सबका साथ सबका विकास सम्भव है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया तथा इसी तरह जनता की सेवा का संकल्प लिया।

4 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विपक्ष के झूठ को जनता का करारा जवाब: रामरतन पायल

विजयोत्सव के दौरान  रामरतन पायल,चमनलाल आनंद, रामचंद्र तिवारी,अलका जैन,शशांक श्रीवास्तव, चेतन हिंदुजा, गीता गुप्ता, मृदुल द्विवेदी, दीपक टंडन सोनी, मृदुल मिश्रा, किरण जैन, रम्मू साहू, अंकिता तिवारी, अंबारिश वर्मा,यज्ञ दत्त मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, सीमा जैन सोगानी, संतोष शुक्ला, संदीप दुबे, मनीष मिश्रा, वागीश आनंद,सपना सरावगी, अशोक विश्वकर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, संतोष जायसवाल,कैलाश जैन, सत्यनारायण अग्रहरी, सत्यव्रत त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, रवि खरे, लक्ष्मण वीरवानी, केशव मिश्रा, शरद अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, शिब्बू साहू, अहमद बक्स, जोधाराम जयसिंघानी, सचिन बहरे, पवन यादव, अभिजीत तिवारी,अनुराग त्रिसोलिया, नवीन मोटवानी, आदेश खरया, बल्ली सोनी, सौहेल अली, शमीम बानो, ऋचा गेलानी,आशीष तिवारी, दिल बाहर,आशीष कंडेले, आशीष गौतम, हर्ष पांडे, सौरभ अग्रवाल, अखिल पांडे, शंभू बर्मन, अवकाश जायसवाल, अभिषेक शर्मा, नीरज पोपटानी, मनोज तिवारी, के के सरावगी, शकुंतला सोनी, विवेक गुप्ता, डब्बू रजक, बाबी सोनी, दिलीप रोहरा, करण रैदास, मोनू गुप्ता, पारस जैन, रेशु टूडहा, कमलापति तिवारी, सचिन निषाद, सुमित जायसवाल, रुद्र रैदास, अशोक मखीजा, दिनेश रजक, अंकित चिजवानी, सुभम कुशवाहा,सुनील डोडानी, राधे श्याम शर्मा, इमरान फरीदी, हाजी पापा, संकल्प अग्रवाल, सुभम कुशवाहा ,विनय द्विवेदी, मुकेश चौधरी,लखन साहू, गणपत साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

4 राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत विपक्ष के झूठ को जनता का करारा जवाब: रामरतन पायल

 

Show More

Related Articles

Back to top button