News24you

News you are looking for

Up Election चित्रकूट सीट पर BJP प्रत्याशी के प्रचार में जुटे MLA संजय पाठक

Up Election चित्रकूट सीट पर BJP प्रत्याशी के प्रचार में जुटे MLA संजय पाठक

Up Election उप्र में चित्रकूट विधानसभा में प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह की चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी लोक निर्माण राज्यमंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के समर्थन में आयोजित जनसभा में विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक उपस्थित रहे ।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने उदबोधन में कहा केंद्र सरकार के सात साल और प्रदेश सरकार के पांच साल की योजनाओं व उपलब्धियों पर हम लोगों का आशीर्वाद लेने घर-घर जा रहे हैं। हमने जो कहा वह किया है और आज जो कह रहे हैं करेंगे। राम मंदिर बनवाना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश का अभिन्न अंग बनाना सांप्रदायिकता नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को तो सपा बसपा ने ढाई दशक तक प्रदेश को लूटा है। हम वंशवाद नहीं बल्कि विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

पिछले पांच साल में जनहितैषी कार्यों को करने वाली योगी जी सरकार के प्रति जनता जनार्दन के उत्साह को देख कर साफ पता चलता है भाजपा विजय होती दिख रही है व पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में लोगों का आशीर्वाद दिख रहा है।जन सभा के बाद विधायक श्री पाठक  ने विधानसभा क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों में प्रचार भी किया ।