Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Unreserved Train Tickets यात्री गण कृपया ध्यान दें, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर

Unreserved Train Tickets: देशभर में कोरोना के मामले घटने के साथ रेलवे यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा को 8 नवंबर से फिर बहाल कर रहा है। अब जनरल कोचों में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन नहीं कराना होगा। कोरोना संक्रमण के बाद यात्रियों के लिए जनरल कोच में भी रिजर्वेशन करवाना अनिवार्य हो गया था। इसकी वजह कोरोना की रफ्तार थामने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना, लेकिन अब संक्रमण कम होने और देशभर में चले वैक्सीनेशन अभियान के बाद रेलवे ने सुविधा फिर शुरू की है।

Unreserved Trains: जबलपुर रेल मंडल ने इन ट्रेनों में दी सुविधा

जबलपुर रेलवे मंडल ने अपनी सीमा के भीतर चलने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस, इंटरसिटी और शटल के जनरल (सामान्य) कोच में बिना रिजर्वेशन यात्रा की अनुमति दे दी है। 8 नवंबर से जबलपुर रेलवे मंडल की आधा दर्जन यात्री ट्रेनों में यह राहत दी जा रही है। इसी कड़ी में जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन डी9 और डी10 के दो सामान्य श्रेणी के डिब्बों के साथ पार्सल वाहन को भी सामान्य वर्ग के अनारक्षित टिकट पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा जबलपुर से हबीबगंज के बीच चलने वाली रीवा इंटरसिटी इंटरसिटी में सामान्य डिब्बों में यात्रा करने पर कोई रोक नहीं होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि अब अनारक्षित यात्री इटारसी से प्रयागराज जाने वाली यात्री ट्रेन 01117 में यात्रा कर सकेंगे। विंध्याचल ट्रेन 01271/72 में इटारसी से भोपाल होते हुए जबलपुर, कटनी, दमोह, सागर रूट और भोपाल से दमोह के बीच चलने वाली ट्रेन 01161/62 में भी सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए दो डिब्बे डी 10,11 अनारक्षित होंगे। दरअसल रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp