Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को, पीएम मोदी समेत 124 सदस्‍य होंगे शामिल

BJP Meeting : रविवार को भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित 124 सदस्‍य भाग लेंगे। यह बैठक बहुत महत्‍वपूर्ण साबित हो सकती है क्‍योंकि इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में नीति पर मंथन हो सकता है। बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे से होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इस पहली आमने-सामने की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यसमिति के 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यसमिति की बैठक से जुड़ेंगी।

सिंह ने कहा, “इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp