News24you

News you are looking for

Unlock Katni कटनी में जल्द खुल सकता है पूरा मार्केट, विधायक ने ऑड इवन समाप्त करने लिखा सीएम को पत्र

Unlock Katni कटनी में जल्द खुल सकता है पूरा मार्केट, विधायक ने ऑड इवन समाप्त करने लिखा सीएम को पत्र

कटनी। जल्द ही कटनी का पूरा मार्केट खुल सकता है। हालांकि इसका समय सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक ही होगा। कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर ऑड-इवन समाप्त कर पूरा बाजार खोलने का आग्रह किया है।

माना जा रहा है कि सोमवार तक इस पर फैसला हो सकता है। श्री जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि कटनी में बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण पर काबू है। एक दो या शून्य संख्या ही कोविड जांच में आ रही है। विधायक ने कहा कि फिलहाल कटनी में सुबह 8 से रात्रि 8 तक दुकानें खोलने की छूट है यह लेकिन अभी सड़क के बाएं और दाएं तरफ की दुकान खोलने के तीन तीन दिन निर्धारित हैं। ऐसे में एक तरफ दुकानों में भारी भीड़ हो जाती है।

दोनो तरफ दुकानें खुलने से यह भीड़ कम होगी। विधायक संदीप जायसवाल ने कटनी शहर में दोनो ओर दुकानों को सुबह 8 से रात्रि 8 तक खोलने का आग्रह करते हुए यह भी कहा कि प्रतिष्ठान में कोविड गाइड लाइन का पालन अनिवार्यतः किया जाए इस हेतु समस्त दुकानदार भाई भी पूर्ण सहयोग के लिए तैयार हैं।

देखें पत्र

Unlock Katni कटनी में जल्द खुल सकता है पूरा मार्केट, विधायक ने ऑड इवन समाप्त करने लिखा सीएम को पत्र