Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEखेल

Under-19 Asia Cup; भारत ने अंडर 19 एशियाकप जीता, श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

Under-19 Asia Cup भारतीय लड़कों ने आज शानदार खेल का प्रदर्शन करते अंडर 19 एशियाकप में श्री लंका को 9 विकेट से पराजित कर एशिया कप अपने नाम किया।

अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 102 रन का लक्ष्य रखा अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया है। इस मैच में लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 102 रन का लक्ष्य मिला और टीम इंडिया ने इसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बारिश की वजह से यह मैच 38 ओवर का हो चुका है। इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन रन पर ही उसका पहला विकेट गिर चुका था। इसके बाद लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते रहे और अंत में यह टीम नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाई। बारिश के कारण इस मैच से 12 ओवर कम किए गए। अगर ऐसा नहीं होता तो लंका के लिए पूरे 50 ओवर खेलना भी मुश्किल था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp